Football: पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच मिशल प्रोबिएरज ने दिया इस्तीफा

0

नई दिल्ली: पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच मिशल प्रोबिएरज ने स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवेंडोवस्की के साथ विवाद के कुछ दिनों बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोलैंड फुटबाल संघ द्वारा जारी बयान में प्रोबिएरज ने कहा, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के हित में सबसे अच्छा निर्णय मुख्य कोच के पद से मेरा इस्तीफा है।

प्रोबिएरज ने इस सप्ताह की शुरुआत में फिनलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर की पूर्व संध्या पर बार्सिलोना के स्ट्राइकर लेवेंडोवस्की को टीम के कप्तान के पद से हटा दिया और उनकी जगह इंटर मिलान के मिडफील्डर पिओटर जिलिंस्की को नया कप्तान नियुक्त किया था। लेवेंडोवस्की को यह फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने घोषणा की कि जब तक प्रोबिएरज मुख्य कोच बने रहेंगे, तब तक वे राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे। पोलैंड को फिनलैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी विश्वकप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here