भोपाल। ईशान की घातक गेंदबाजी 4 विकेट से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने एस क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया। अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी द्वारा भेल स्थित जवाहर लाल नेहरू स्कूल में आज प्रथम जी एस पठानिया मेमोरियल अंडर-15 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज का मैच मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी और एस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
एस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एस क्रिकेट अकादमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.1 ओवर मे 51 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आयुष ने 26 रन बनाए। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईशान ने 17 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि वंश ने 2 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि श्रेष्ठ, आश्मन और आर्यवीर ने 1-1 विकेट लिया।
जवाबी पारी खेलने उतरी मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 5.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 52 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। निश्चय 25 रन और श्रेष्ठ ने 9 रन बनाकर नाबाद रहे। ज़यान ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए। ईशान को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके कोच केडी गुप्ता ने प्रदान किया।
आज का मैच :
मयंक क्रिकेट अकादमी विरुद्ध एजीसीए।


