सीसीपीएल 2025: अमित और अमनदीप ने रायपुर राइनोज को फाइनल में पहुंचा

0
Player of the match by shri sunil soni ji to Amit Kumar Yadav

रायपुर। अमित यादव की तूफानी बल्लेबाजी एवं अमनदीप खरे की शानदार अर्धशतक की मदद से रायपुर राइनोज ने बिलासपुर बुल्स को 9 विकेट से हराकर छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर दिया है। फाइनल मुकाबला कल 15 जून को खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 6 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,नवा रायपुर में किया जा रहा है। आज का पहला सेमी फायनल मैच बिलासपुर बुल्स तथा रायपुर रायनोंज के मध्य खेला गया।

रायपुर रायनोंज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। बिलासपुर बुल्स पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाये। बिलासपुर बुल्स की ओर से हर्श साहु ने 29 रनों की पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त शुभम मौर्या ने 23 रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोज की ओर से गौरव चतुर्वेदी ने 2 विकेट प्राप्त किये।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोज ने शानदार सुरुवात की तथा पहले विकेट के लिये 97 रनों की साझेदारी की। रायपुर रायनोज ने केवल 11.4 ओवरों 1 विकेट खोकर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया। रायपुर रायनोज की ओर से अमित यादव ने शानदार पारी खेलते हुये मात्र 25 गेंदों में 4 चौकों तथा 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाये। कप्तान अमनदिप खरे ने 51 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोज ने 9 विकेट से मैच जीत लिया तथा फायनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ द मैच- अमित कुमार यादव। मोस्ट सिक्सेस- अमित कुमार यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here