बंगलूरू भगदड़ के बाद, सैकिया की अध्यक्षता में किया है तीन सदस्यीय समिति का गठन

0

मुंबई: बंगलूरू भगदड़ के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सख्त फैसला लेते हुए सचिव देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति 15 दिनों के भीतर किसी भी तरह कि विजयी यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश तैयार करेगी बीसीसीआई की शनिवार को शीर्ष परिषद को 28वीं बैठक हुई। इस दौरान बोर्ड ने बंगलूरू और अहमदाबाद में हुए हादसे पर दुख जताया। इस बैठक में बीसीसीआई ने विजयी यात्राओं को लेकर दिशा-निर्देश बनाने की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय समिति को दी। बोर्ड ने देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है, जिसमें प्रभतेज सिंह भाटिया और राजीव शुक्ला शामिल होंगे। समिति 15 दिनों के भीतर दिशा निर्देश तैयार करेगी।

बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी की जीत के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया था। हालांकि, बाद में यह राशि बढ़ा दी गई और उसे 25-25 लाख कर दिया गया। वहीं आरसीबी भी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का एलान कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here