CCPL दोबारा: रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच आज शाम होगी खिताबी भिड़ंत 

0

रायपुर। (प्रियेश चौबे) छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के फाइनल में पहुंची राजनांदगांव पैंथर्स का मुकाबला आज रायपुर रायनौज से होगा। दोनों के बीच ट्रॉफी के लिए रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद की जा रही है। इस बड़े क्रिकेट आयोजन को संपन्न कराने की पूरी तैयारी मैदान पर हो चुकी है।रोज की तरह आज भी भारी संख्या में मैदान पर दर्शकों के आने की संभावना है। मैदान पर दर्शकों को लाने के लिए ट्रांसपोर्ट की भी पूरी व्यवस्था की गई है ताकि युवा दर्शक खीताबी मुकाबला का पूरा मजा उठा सकें। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 6 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिह अंर्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,नवा रायपुर में किया जा रहा है। गत शाम दूसरा सेमी फायनल मैच राजनांदगांव पैंथर्स तथा बस्तर बायसंस के मध्य खेला गया।राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाये। बस्तर बायसन की ओर से संगीत सोनी ने 40 गेंदो में 61 रनों की पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 37 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर अजय मंडल ने 4 विकेट तथा देव आदित्य सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये।

Ashish dahariya

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।राजनांद पैथर्स की ओर से कप्तान अजय मंडल ने 34 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। आषीश डहरीया ने 31 गेंदों मे 51रन बनाये। बस्तर बायसंस की ओर से कार्तिक नायडु ने 2 विकेट प्राप्त किये। राजनांदगांव पैंथर्स ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच – अजय मंडल।मोस्ट सिक्सेस – आशीष डहरीया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here