27.8 C
New Delhi
Thursday, June 19, 2025

SL vs BAN: टेस्ट क्रिकेट में 150+ रन की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज, मुशफिकुर रहीम की ऐतिहासिक पारी

नई दिल्ली: बांग्लादेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 18 जून 2025 को विवियन रिचर्ड्स, मोहम्मद अजहरुद्दीन, चेतेश्वर पुजारा, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश के चलते खेल रोके जाने तक मुशफिकुर रहीम 159 रन बना चुके थे, जबकि बांग्लादेश का स्कोर 423/4 (130.2) था। इस दौरान मुशफिकुर रहीम ने 325 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके भी जड़े।

मुशफिकुर रहीम की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश विशाल स्कोर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और थारिंदु रत्नायके दो-दो विकेट ले चुके हैं। टेस्ट करियर में ऐसा 7वीं बार है, जब मुशफिकुर रहीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया हो। इससे पहले मुशफिकुर रहीम श्रीलंका के खिलाफ 200 रन (मार्च 2013), न्यूजीलैंड के खिलाफ 159 रन (जनवरी 2017), जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 219 (नवंबर 2018), जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 203 (फरवरी 2020), श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 (मई 2022) और पाकिस्तान के खिलाफ 191 रन (अगस्त 2024) की पारी खेल चुके हैं।

7 बार 150+ से ज्यादा रन की पारी

टेस्ट क्रिकेट में भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन और चेतेश्वर पुजारा, इंग्लैंड के कॉलिन काउड्रे, साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर और डेविड वॉर्नर, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स, एवर्टन वीक्स और क्रिस गेल भी 7 बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 150+ रन की पारियां सचिन तेंदुलकर ने खेली हैं। सचिन ने 1993 से 2010 तक चले अपने करियर के दौरान 20 बार ऐसा किया था।

बांग्लादेश की खराब हुई थी शुरुआत

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला शुरुआत में बांग्लादेश पर भारी पड़ता नजर आया। बांग्लादेश ने 45 के स्कोर तक अपने शीर्ष-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 264 रन जोड़े।

हुसैन शांतो ने भी लगाया शतक

इस साझेदारी ने मेहमान टीम को मुकाबले में ला दिया। नजमुल हुसैन शांतो 279 गेंद में 148 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने लिटन दास के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 400 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों देशों के बीच यह दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज का अगला मैच कोलंबो में 25 जून से शुरू होगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देश तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 7 या उससे ज्यादा बार 150+ रन की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी (देश) अवधि मैच पारियां नाबाद रन उच्चतम औसत 150+ स्कोर
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1993-2010 20 20 6 3707 248* 264.78 20
ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज) 1993-2006 19 19 2 4066 400* 239.17 19
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 2002-2015 19 19 5 3997 319 285.5 19
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 1930-1948 18 18 2 4066 334 254.12 18
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 1998-2014 16 16 2 3313 374 236.64 16
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 1999-2012 15 15 1 2829 257 202.07 15
जो रूट (इंग्लैंड) 2013-2024 15 15 5 2942 262 294.2 15
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 2000-2012 14 14 5 2435 224 270.55 14
वीरेंद्र सहवाग (भारत) 2003-2010 14 14 1 2933 319 225.61 14
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) 1989-2003 14 14 7 2301 200 328.71 14
यूनुस खान (पाकिस्तान) 2002-2017 13 13 4 2653 313 294.77 13
सुनील गावस्कर (भारत) 1971-1986 12 12 3 2227 236* 247.44 12
एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) 2009-2017 11 11 2 2329 294 258.77 11
राहुल द्रविड़ (भारत) 1999-2010 11 11 1 2202 270 220.2 11
विराट कोहली (भारत) 2014-2023 11 11 1 2235 254* 223.5 11
गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 1958-1973 11 11 4 2088 365* 298.28 11
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 2014-2024 11 11 4 2197 251 313.85 11
माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 2004-2014 10 10 3 2012 329* 287.42 10
वैले हैमंड (इंग्लैंड) 1928-1939 10 10 2 2227 336* 278.37 10
लियोनार्ड हटन (इंग्लैंड) 1938-1954 10 10 3 1971 364 281.57 10
जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) 1976-1992 10 10 5 2061 280* 412.2 10
केविन पीटरसन (इंग्लैंड) 2005-2012 10 10 1 1793 227 199.22 10
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 2005-2014 9 9 3 1655 278* 275.83 9
नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) 1948-1963 9 9 1 1564 205 195.5 9
मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) 2001-2006 9 9 1 1739 223 217.37 9
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 2002-2013 9 9 1 1847 277 230.87 9
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 2014-2022 9 9 4 1761 239 352.2 9
डेनिस एमिस (इंग्लैंड) 1973-1976 8 8 2 1511 262* 251.83 8
मर्वन अटापट्टू (श्रीलंका) 1998-2004 8 8 3 1652 249 330.4 8
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 1979-1993 7 8 3 1381 205 276.2 8
ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) 1974-1984 8 8 3 1577 247* 315.4 8
ग्राहम गूच (इंग्लैंड) 1981-1994 8 8 1 1557 333 222.42 8
डेविड गॉवर (इंग्लैंड) 1979-1990 8 8 4 1374 215 343.5 8
गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका) 1998-2002 8 8 0 1498 275 187.25 8
जहीर अब्बास (पाकिस्तान) 1971-1984 8 8 2 1662 274 277 8
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 2007-2016 7 7 3 1504 311* 376 7
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) 1986-1998 7 7 2 1230 199 246 7
कॉलिन काउड्रे (इंग्लैंड) 1957-1964 7 7 0 1113 182 159 7
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 2001-2012 7 7 1 1541 333 256.83 7
हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) 1999-2005 7 7 1 1350 228 225 7
जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया) 1998-2004 7 7 1 1386 250 231 7
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) 2013-2025 7 7 4 1306 219* 435.33 7
चेतेश्वर पुजारा (भारत) 2012-2019 7 7 1 1270 206* 211.66 7
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 1974-1984 7 7 2 1460 291 292 7
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 2012-2023 7 7 1 1449 335* 241.5 7
एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) 1948-1958 7 7 0 1283 207 183.28 7

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles