IND vs ENG: पूर्व भारतीय ने बताया कौन होगा विराट कोहली का बेस्ट रिप्लेसमेंट

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी, लेकिन इससे पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि टेस्ट में विराट कोहली की जगह कौन लेना यानी नंबर 4 की जिम्मेदारी किसे मिलेगी। सचिन तेंदुलकर के बाद कोहली लंबे वक्त से इस नंबर पर टेस्ट में बैटिंग कर रहे थे और उनकी जगह को भरना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन किसी को तो ये जिम्मेदारी लेनी होगी।

केएल राहुल की टीम के लिए अहम भूमिका

विराट कोहली का बेस्ट रिप्लेसमेंट कौन होगा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व भारतीय विकेट कीपर सबा करीम भी शामिल हो गए हैं। कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल की भूमिका टीम के लिए अहम हो जाती है और मैं उन्हें ऐसे बैटर के रूप में देखता हूं जो इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने चौथे नंबर के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों का चयन किया है, लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए राहुल परफेक्ट हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल चौथे नंबर पर खेलते हुए टीम के लिए दोहरी भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय टीम को अगर शुरुआती झटके लगते हैं तो फिर केएल राहुल चौथे नंबर पर पारी को संभाल सकते हैं और उसे आगे बढ़ाते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकते हैं। केएल राहुल ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके पास वहां खेलने का सही तकनीक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीन ने कहा कि राहुल का स्वभाव अलग है और मुझे लगता है कि पछले कुछ सत्र में उनके अंदर काफी परिपक्वता आई है। मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें शायद इसी तरह से देख रहा होगा।

54 की औसत से 108 रन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक सिर्फ एक मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग की है और उस मैच में उन्होंने 54 की औसत से 108 रन बनाए थे। उस मैच में राहुल का बेस्ट स्कोर 86 रन था। हालांकि नंबर 4 पर उन्हें सिर्फ एक ही बार आजमाया गया है और इसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। सबा करीम ने इंग्लैंड के कंडीशन में बैटिंग के बारे में साथ ही करुण नायर के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां कुछ भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि चीजें अब काफी बदल भी गई हैं। खेल बदल गया है रणनीतियां बदल रही हैं। इसलिए जो इतने साल बाद वापसी कर रहा है उसे इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारतीय टीम से समर्थन की जरूरत होगी। घरेलू क्रिकेट में खेलने का अनुभव, घरेलू सर्किट में ज्यादा रन बनाने का अनुभव और इंग्लैंड में अभ्यास मैच खेलना ये सब काम आएंगे। उनके पास काउंटी खेलने का भी अनुभव है जो उनके काम आ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here