साउथ एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष एवं महिला वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

0

भोपाल। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव कुलविन्दर सिंह गिल ने जानकारी दी कि U-16 साउथ एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन लिग कम नॉकआउट पद्धति से 12 से 15 जून 2025 तक मालदीव में किया गया, जिसमें भारत की पुरुष व महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम गौरवान्वित किया।

भारत की पुरुष टीम के लीग परिणाम इस तरह रहे. ..भारत (151) v/s मालदीव (20),भारत (117) v/s बांग्लादेश (29) और फाइनल में भारत (94) v/s श्रीलंका (62)। पुरुष दल में कृष्णा सुनेरिया (कप्तान) व तोहिद शेख ने शानदर खेल का प्रदर्शन किया। वहीं महिला टीम ने लीग मुकाबलों में भारत (136) v/s मालदीव (28),भारत (137) v/s बांग्लादेश (15),और फाइनल में भारत (103) v/s श्रीलंका (56) को हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष टीम का प्रशिक्षण शिविर इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था, जबकि महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर चेन्नई में संपन्न हुआ। इस स्वर्णिम सफलता के साथ, भारतीय टीम अब आगामी एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। पुरुष 31 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक मंगोलिया में और महिला 14 से 20 सितम्बर 2025 तक मलेशिया में। भारतीय बास्केटबॉल टीम की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य संरक्षक चैतन्य कश्यप , महासचिव अविनाश आनंद, कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के बंडी, सचिव लक्ष्मीकान्त पटेल, सुनील हार्डिया अदि सभी मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने गर्व व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों, कोच और समस्त दल को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। और आगामी एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए अग्रिम शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here