एमपीएल 2025 : आईसेक्ट समूह द्वारा ‘स्किलफुल प्लेयर मैन ऑफ द मैच’ सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

0

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लीग सिंधिया कप 2025 में इस वर्ष आईसेक्ट समूह ‘प्रेजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में जुड़ा है। अपने ‘स्किल बेस्ड एजुकेशन’ के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आईसेक्ट ग्रुप द्वारा प्रत्येक मैच में “AISECT Skillful Player Man of the Match” पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को ₹10,000 की राशि प्रदान की जा रही है।

आज के पहले मुकाबले में इंदौर पिंक पैंथर और बुंदेलखंड बुल्स के बीच हुए मैच में आईसेक्ट ग्रुप समूह के रबीद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स ने बुंदेलखंड बुल्स के अभिशेक पाठक को शानदार बल्लेबाजी के लिए “AISECT Skillful Player Man of the Match” से सम्मानित किया। वहीं पहले मुकाबले में सुश्री शिल्पा वार्षिणेय, निदेशक आईसेक्ट समूह ने टास कराया।

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक चंबल घड़ियाल और जबलपुर रायल लायंस के बीच चल रहे मैच में यह सम्मान डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय खंडवा के कुलसचिव रवि चतुर्वेदी द्वारा प्रदान किया जाएगा। आईसेक्ट ग्रुप का यह प्रयास खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल और कौशल विकास के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here