खेल संचालक के मार्गदर्शन में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने किया योगाभ्यास 

0

भोपाल।(एनएसटी)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर आज खेल युवा कल्याण विभाग ने खेल संचालक राकेश गुप्ता के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक योगाभ्यास योग किया। इस मौके पर भारी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। योग दिवस पर खेल विभाग ने सभी जिलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए थे जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांची में भी खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक स्तूप मैदान पर योगाभ्यास कर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में खेल संचालक राकेश गुप्ता के अलावा संयुक्त संचालक बीएस यादव सहित समस्त जिला खेल अधिकारीयों, कर्मचारीयों ने भी योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योग से नवचेतना” को साकार करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योग किया। भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग सत्र आयोजित किया गया।खेल संचालक राकेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन जैसी योग मुद्राओं का अभ्यास किया। गुप्ता ने योग की तकनीकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग अभ्यास खिलाड़ियों की रिकवरी, लचीलापन और मानसिक एकाग्रता को बेहतर करने में अत्यंत सहायक होता है।”

प्रदेश के सभी जिलों में हुआ व्यापक योग आयोजन

मध्यप्रदेश के 52 जिलों में स्थित खेल परिसरों, स्टेडियमों, खेल अकादमियों और विद्यालयों में योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सत्र आयोजित किए गए। जिला खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। बच्चों, कोचों औरअभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। योग कार्यक्रमों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने इसे ऊर्जा, एकाग्रता और अनुशासन बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here