33.7 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

IND vs ENG: यशस्वी ने की सहवाग, द्रविड़, रोहित की बराबरी, एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया

नई दिल्ली: भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की और लय में नजर आ रहे थे, लेकिन जोश टंग की गेंद पर वो चकमा खा गए और वो LBW आउट हो गए। यशस्वी ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

द्रविड़ और सहवाग की बराबरी की

यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में तेज गति से खेलते हुए 22 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 28 रन की पारी खेली और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए। यही नहीं वो अब भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। यशस्वी ने ये कमाल टेस्ट मैचों की 40 पारियों में की और द्रविड़ व सहवाग ने भी ऐसा 40 पारियों में ही किया था।

2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

40 पारी – राहुल द्रविड़/ वीरेंद्र सहवाग/ यशस्वी जायसवाल
43 पारी – विजय हजारे/ गौतम गंभीर
44 पारी – सुनील गावस्कर/ सचिन तेंदुलकर<br>45 पारी – सौरव गांगुली
46 पारी – चेतेश्वर पुजारा

रोहित की बराबरी की, गंभीर को छोड़ा पीछे

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए और बतौर ओपनर वो भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ दूसरे नंबर पर आ गए। रोहित ने भी 40 पारियों में जबकि यशस्वी ने भी 40 पारियों में 2000 रन पूरे किए। यशस्वी ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 41 पारियों में किया था। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने का कमाल सहवाग ने 39 पारियों में किया था।

बतौर ओपनर भारत के लिए टेस्ट में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

39 – वीरेंद्र सहवाग
40 – रोहित शर्मा
40 – यशस्वी जायसवाल
41 – गौतम गंभीर
43 -सुनील गावस्कर
48 – नवजोत सिंह सिद्धू
48 – मुरली विजय
49 – शिखर धवन
55- केएल राहुल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles