IND U19 Vs ENG U19 4th : ऐसे देखें इंडिया बनाम इंग्लैंड चौथे मैच का लाइव टेलीकास्ट

0

नई दिल्ली: इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने इस वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है और अगर वो चौथे मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो 3-1 की अपराजेय बढ़त के बाद सीरीज पर इंडिया का कब्जा हो जाएगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच इस वनडे सीरीज का चौथा मैच न्यू रोड, वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी की पूरी कोशिश करेगी क्योंकि मेजबान टीम को पता है कि इस मैच को गंवाने का मतलब है सीरीज का हाथ से निकलना। इंग्लैंड अपनी पूरी ताकत से इंडिया पर अटैक करेगा और ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच को आप कैसे लाइव देख सकते हैं आपको इसकी जानकारी देते हैं।

  • इंडिया बनाम इंग्लैंड चौथा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
    इंडिया बनाम इंग्लैंड चौथा वनडे मैच न्यू रोड, वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा।
  • भारत में इंडिया बनाम इंग्लैंड चौथे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    इंग्लैंड बनाम इंडिया चौथे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ईसीबी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।
  • भारत में इंडिया बनाम इंग्लैंड चौथे वनडे का लाइव प्रसारण कहां देखा सकता है?
    इंग्लैंड बनाम भारत मैचों का लाइव प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा।
इंडिया अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेन्द्र, मोहम्मद इनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

इंग्लैंड अंडर-19 टीम

थॉमस रेव (कप्तान), राल्फी एल्बर्ट, बेन डॉकिंस, जैडन डेनली, रॉकी फ्लिंटोफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इसबेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जोसेफ मूर्स, सेब मॉर्गन, एलेक्स वेड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here