साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ने कप्तान बनते ही तिहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने 7 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट कप्तानी पदार्पण पर तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। मुल्डर ने पहले ही दिन टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना दिया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1969 में क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में 239 रन बनाए थे।

अपने ओवरनाइट स्कोर 264 नॉट आउट से आगे बढ़ते हुए मुल्डर ने अपना दबदबा जारी रखा और सबसे पहले 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रीम स्मिथ के 277 रन को पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान के तौर पर सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को पार किया। मुल्डर ने सिर्फ 297 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया, जिससे वह दूसरे सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे खिलाड़ी

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सबसे तेज 300 रन का रिकॉर्ड बनाया था, जिन्होंने 2008 में चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 278 गेंदों पर 300 रन ठोक दिए थे। मुल्डर ने पिछले साल मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक के 310 गेंदों में बनाए गए तिहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए चार्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। साउथ अफ्रीका के लिए अपना 21वां टेस्ट खेल रहे मुल्डर तिहरा शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे खिलाड़ी बने। हाशिम अमला पहले ऐसा क्रिकेटर थे।

269 रन पर आउट होकर रिकॉर्ड बनाने से चूक

25 वर्षीय भारत के कप्तान शुभमन गिल इस सप्ताह एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन पर आउट होकर रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। मुल्डर 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए तिहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा टेस्ट कप्तान बन गए। 27 वर्ष और 138 दिन की उम्र में मुल्डर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन (28 वर्ष 171 दिन) को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1964 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन बनाए थे।

सबसे तेज तिहरा शतक

278 गेंद – वीरेंद्र सहवाग, भारत बनाम साउथ अफ्रीका – चेन्नई 2008।
297 गेंद – वियान मुल्डर, साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे – बुलावायो 2025।
310 गेंद – हैरी ब्रूक, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – मुल्तान 2024।
362 गेंद – मैथ्यू हेडन, ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे – पर्थ 2003।

टेस्ट मैचों में तिहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान

27 वर्ष 138 दिन – वियान मुल्डर (300*), साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे – बुलावायो 2025।
28 वर्ष 171 दिन – बॉब सिम्पसन (311), ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – मैनचेस्टर 1964।
29 वर्ष 61 दिन – महेला जयवर्धने (374), श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका – कोलंबो 2006।
30 वर्ष 276 दिन – माइकल क्लार्क (329*), ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – सिडनी 2012।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here