टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की तरफ से हुआ स्क्वाड का ऐलान, एक साल बाद पूर्व कप्तान की हुई वापसी

0

नई दिल्ली : बांग्लादेश की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अभी मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 जुलाई को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें लगभग एक साल के बाद पूर्व कप्तान दसुन शनाका की स्क्वाड में वापसी हुई है।

तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका की टीम चरिथ असलंका की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्क्वाड में दसुन शनाका के साथ एक और खिलाड़ी की वापसी हुई है। शनाका ने श्रीलंका की तरफ से अपना पिछला मुकाबला साल 2024 जुलाई के महीने में खेला था। वहीं इसके अलावा चमिका करुणारत्ने की भी वापसी हुई है। वहीं भानुका राजपक्षे को इस टीम में जगह नहीं मिली है, जिनका न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कोई खास प्रदर्शन बल्ले से देखने को नहीं मिला था और वह 2 मैचों में सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हो सके थे। राजपक्षे ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारी साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो उसमें पहला मुकाबला 10 जुलाई को पल्लेकेले के स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 13 जुलाई को दांबुला के मैदान पर सीरीज का दूसरा मैच होगा। जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 16 जुलाई को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा।

यहां पर देखिए बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चंदीमल, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनउरा फर्नांडो, ईशान मलिंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here