लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने, विकेट लेने और शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई 2025 से खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। इंग्लैंड ने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने वापसी करते हुए विदेश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कोशिश अपनी लय बरकरार रखने की होगी। लॉर्ड्स में व्यक्तिगत प्रदर्शन का बात करें तो दिलीप वेंगसरकर सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस मैदान पर कुल 4 टेस्ट मैच खेले।

इसमें उन्होंने 72.57 के औसत से 508 रन बनाए। इसमें 3 शतक भी शामिल हैं। लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में भी दिलीप वेंगसरकर शीर्ष पर हैं। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर अब तक 10 भारतीय शतक लगाने का गौरव हासिल कर चुके हैं। हालांकि, इस सूची में महान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम शामिल नहीं हैं। लॉर्ड्स में जिन भारतीयों ने शतक लगाए हैं, उनमें भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और पूर्व हेड कोचेस राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री भी शामिल हैं।

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी अवधि मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत 100 50 0
दिलीप वेंगसरकर 1979-1990 4 8 1 508 157 72.57 3 1 1
राहुल द्रविड़ 1996-2011 4 7 1 354 103* 59 1 2 0
सुनील गावस्कर 1971-1986 5 10 0 340 59 34 0 2 0
वीनू मांकड़ 1946-1952 2 4 0 333 184 83.25 1 2 0
गुंडप्पा विश्वनाथ 1971-1982 4 8 0 272 113 34 1 2 0
कपिल देव 1979-1990 4 7 2 242 89 48.4 0 2 0
वीवीएस लक्ष्मण 2002-2011 3 6 1 237 74 47.4 0 2 0
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1986-1996 3 5 0 221 121 44.2 1 0 0
सौरव गांगुली 1996-2007 3 5 0 210 131 42 1 0 1
अंजिक्य रहाणे 2014-2021 3 6 0 201 103 33.5 1 1 0
लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी अवधि मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत 100 50 0
दिलीप वेंगसरकर 1979-1990 4 8 1 508 157 72.57 3 1 1
अजित अगरकर 2002-2002 1 2 1 111 109* 111 1 0 0
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1986-1996 3 5 0 221 121 44.2 1 0 0
राहुल द्रविड़ 1996-2011 4 7 1 354 103* 59 1 2 0
सौरव गांगुली 1996-2007 3 5 0 210 131 42 1 0 1
वीनू मांकड़ 1946-1952 2 4 0 333 184 83.25 1 2 0
अंजिक्य रहाणे 2014-2021 3 6 0 201 103 33.5 1 1 0
केएल राहुल 2018-2021 2 4 0 152 129 38 1 0 0
रवि शास्त्री 1982-1990 3 6 1 160 100 32 1 0 0
गुंडप्पा विश्वनाथ 1971-1982 4 8 0 272 113 34 1 2 0
कपिल, बिशन सिंह और इशांत ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों में विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, बिशन सिंह बेदी और इशांत शर्मा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। कपिल देव ने इस मैदान पर 4 टेस्ट मैच में 32.52 के औसत और 2.94 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। बिशन सिंह बेदी ने भी 4 टेस्ट मैच में 28.94 के औसत और 2.41 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए।

कपिल और मोहम्मद सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज

इशांत शर्मा ने भी इतने ही मुकाबलों में 29.70 के औसत और 3.21 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। लॉर्ड्स में एक टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के मामले में भी मोहम्मद सिराज के साथ कपिल देव शीर्ष पर हैं। कपिल देव ने 1982 में खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट में 168 रन देकर इंग्लैंड के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। मोहम्मद सिराज ने 2021 में इस मैदान पर 126 रन देकर इंग्लैंड के 8 विकेट झटके थे।

लॉर्ड्स में 10 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय
खिलाड़ी अवधि मैच पारी ओवर मेडन रन दिए विकेट BBI BBM औसत इकॉनमी SR पारी में 5 विकेट
बिशन सिंह बेदी 1967-1979 4 5 204 65 492 17 6/226 6/111 28.94 2.41 72 1
कपिल देव 1979-1990 4 7 188 40 553 17 5/125 8/168 32.52 2.94 66.3 1
इशांत शर्मा 2011-2021 4 7 157 33 505 17 7/74 7/135 29.7 3.21 55.4 1
अनिल कुंबले 1996-2007 3 6 185.2 38 492 12 3/84 6/212 41 2.65 92.6 0
जहीर खान 2002-2011 3 5 106.5 32 290 11 4/79 6/141 26.36 2.71 58.2 0
अमर सिंह 1932-1936 2 4 113.5 40 230 10 6/35 6/71 23 2.02 68.3 1
बीएस चंद्रशेखर 1967-1974 3 4 134.3 27 330 10 5/127 5/127 33 2.45 80.7 1
मोहम्मद निसार 1932-1936 2 4 67 16 197 10 5/93 6/135 19.7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here