WCL 2025 : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, ये है पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का नया सीजन शुरू होने वाला है। 18 जुलाई से होने वाला यह टूर्नामेंट इस बार इंग्लैंड के 4 शहरों बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीड्स और लीसेस्टर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस समेत 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इंडिया चैंपियंस की कमान युवराज सिंह संभालेंगे। टूर्नामेंट में हर टीम एक दूसरे से 1-1 मैच खेलेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे। शीर्ष पर रहने वाली 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। यहां वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पूरा शेड्यूल और इंडिया चैंपियंस समेत सभी टीमों का स्क्वाड दिया गया है।

ये है वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का पूरा शेड्यूल
मैच संख्या तारीख टीमें मैदान समय (भारतीय समयानुसार)
पहला मैच 18 जुलाई, शुक्रवार इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 9:00 बजे से
दूसरा मैच 19 जुलाई, शनिवार वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम शाम 5:00 बजे से
तीसरा मैच 19 जुलाई, शनिवार इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 9:00 बजे से
चौथा मैच 20 जुलाई, रविवार इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 9:00 बजे से
पांचवां मैच 22 जुलाई, मंगलवार इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन शाम 5:00 बजे से
छठा मैच 22 जुलाई, मंगलवार इंग्लैंड चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन रात 9:00 बजे से
सातवां मैच 23 जुलाई, बुधवार ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन रात 9:00 बजे से
आठवां मैच 24 जुलाई, गुरुवार इंग्लैंड चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टर रात 9:00 बजे से
नौवां मैच 25 जुलाई, शुक्रवार पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टर रात 9:00 बजे से
दसवां मैच 26 जुलाई, शनिवार इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स शाम 5:00 बजे से
11वां मैच 26 जुलाई, शनिवार पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स रात 9:00 बजे से
12वां मैच 27 जुलाई, रविवार साउथ अफ्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स शाम 5:00 बजे से
13वां मैच 27 जुलाई, रविवार इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स रात 9:00 बजे से
14वां मैच 29 जुलाई, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टर शाम 5:00 बजे से
15वां मैच 29 जुलाई, मंगलवार इंडिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टर रात 9:00 बजे से
पहला सेमीफाइनल 31 जुलाई, गुरुवार अभी तय नहीं एजबेस्टन, बर्मिंघम शाम 5:00 बजे से
दूसरा सेमीफाइनल 31 जुलाई, गुरुवार अभी तय नहीं एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 9:00 बजे से
फाइनल 02 अगस्त शनिवार अभी तय नहीं एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 9:00 बजे से
ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा

इंडिया चैंपियंस की टीम: युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, वरुण एरोन।

पाकिस्तान चैंपियंस की टीम: शाहिद अफरीदी (कप्तान), शोएब मकसूद, मिस्बाह-उल-हक, आसिफ अली, शरजील खान, यूनिस खान, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, कामरान अकमल (विकेटकीपर), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, वहाब रियाज, सईद अजमल।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम: ब्रेट ली (कप्तान), शॉन मार्श, क्रिस लिन, कैलम फर्ग्यूसन, रॉब क्विनी, डी आर्सी शॉर्ट, बेन कटिंग, मोइसेस हेनरिक्स, डेनियल क्रिश्चियन, जोश हैसटिंग्स, स्टीव ओकीफी, बेन डंक (विकेटकीपर), पीटर सिडल, नाथन कूल्टर नाइल।

इंग्लैंड चैंपियंस की टीम: इयोन मॉर्गन (कप्तान), एलिस्टर कुक, इयान बेल, मोईन अली, समित पटेल, रवि बोपारा, उस्मान अफजल, दिमित्री मस्कारेन्हास, टिम एम्ब्रोस (विकेटकीपर), फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), रेयान साइडबॉटम, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर, क्रिस ट्रेमलेट, लियाम प्लंकेट।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम: एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, रिचर्ड लेवी, सारेल एर्वी, एल्बी मोर्केल, जेजे स्मुट्स, जीन-पॉल डुमिनी, क्रिस मॉरिस, डेन विलास, मोर्ने वैन विक, डुआने ओलिवियर, एरोन फांगिसो, इमरान ताहिर, हार्डुस विलजोएन, वेन पर्नेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here