गन फॉर ग्लोरी: निशानेबाजी में दम दिखा रहे हैं प्रदेश के होनहार शूटर
(NST News) भोपाल. जबलपुर में बुधवार से 12वीं मध्यप्रदेश राज्य एयर वेपन्स “गन फार ग्लोरी” शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ, जिसमें भोपाल सहित प्रदेशभर की 40 से अधिक शूटिंग अकादमियों के 640 से ज्यादा निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई तक चलेगी, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली शूटरों को प्री-नेशनल में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के मार्गदर्शन और गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी की मेज़बानी में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों को न केवल अपनी निशानेबाजी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है, बल्कि यह आयोजन स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी प्रोत्साहित कर रहा है। आयोजन समिति में डीके शुक्ला (उपाध्यक्ष), राकेश गुप्ता (महासचिव) और प्रियांशी गुप्ता (सीईओ) की भूमिका अहम रही। हर वर्ष की तरह, इस बार भी यह राज्य स्तरीय स्पर्धा जबलपुर में ही आयोजित की जा रही है, जिसे निशानेबाजी का गढ़ माना जाता है। कई उभरते शूटरों को यहीं से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का रास्ता मिलता है।


