GSL 2025: हेटमायर की पारी से बदली मैच की तस्वीर, दिलाई टीम को रोमांचक जीत

0

नई दिल्ली: ग्लोबल सुपर लीग 2025 में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने होबार्ट हैरिकेन्स को 4 विकेट से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुयाना की टीम ने दमदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। इस मुकाबले में गुयाना के ऑलराउंडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को टूर्नामेंट में अहम जीत दिलाई। होबार्ट हैरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की वजह से गुयाना की टीम ने 16.3 ओवर्स में ही टारगेट हासिल कर लिया। गुयाना के लिए शिमरोन हेटमायर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गेंदबाज फैबियन एलन के ओवर में पांच छक्के जड़े हैं।

ग्लोबल सुपर लीग 2025 के मुकाबले में फैबियन एलन ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ पारी का 10वां ओवर डाला।इस ओवर में उनके सामने थे शिमरोन हेटमायर। हेटमायर ने शुरुआती चार गेंदों में चार छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर दो रन लिए। फिर छठी और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस तरह से ओवर में पांच छक्के लगाते हुए हेटमायर ने कुल 32 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर ने मैच में तेजी के साथ रन बनाए और विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 10 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मोईन अली ने 30 रनों का योगदान दिया।

ग्लोबल सुपर लीग 2025 के रोमांचक मुकाबले में गुडाकेश मोती ने अहम मौके पर तेज़ तर्रार पारी खेलते हुए 13 गेंदों में 19 रन बनाए।इन प्लेयर्स की वजह से गुयाना की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। होबार्ट हैरिकेन्स के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए। टीम के लिए फैबियन एलन ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। बेन मैकडरमोट, निखिल चौधरी और मोहम्मद नबी ने 21-21 रन बनाए। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही हैरिकेन्स की टीम 16.1 ओवर्स में 125 रनों पर ही सिमट गई। गुयाना की टीम के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here