आईईएस सीबीएसई गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जवाहरलाल नेहरू, श्री सत्य साईं और डीपीएस कोलार की शानदार जीत

0

(NST News) भोपाल. आईईएस पब्लिक स्कूल परिसर में चल रहे मेगा सीबीएसई क्लस्टर (राज्य स्तरीय) गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार मुकाबलों के साथ हुई। जवाहरलाल नेहरू स्कूल, श्री सत्य साईं इंदौर, और सेंट जोसेफ को-एड स्कूल ने अपने-अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग के पहले मुकाबले में जवाहरलाल नेहरू स्कूल, भोपाल ने सेंट जोसेफ गेहुखेड़ा को 11-4 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत शुरुआत की। वहीं अंडर-14 वर्ग में श्री सत्य साईं स्कूल, इंदौर की टीम ने बाल भवन, भोपाल को एकतरफा मुकाबले में 29-0 से शिकस्त दी।

अंडर-17 के एक और मुकाबले में सेंट जोसेफ को-एड, भोपाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोलार को 22-12 से हराया विद्यांजलि स्कूल, इंदौर ने कमला नेहरू स्कूल को 12-4 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-14 वर्ग में गुड शेफर्ड स्कूल, शहडोल ने न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर को 14-4 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन इंजीनियर बीएस यादव, चांसलर, आईईएस यूनिवर्सिटी ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, रीवा, रतलाम, सागर और विदिशा सहित 45 स्कूलों से 600 से ज्यादा बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीन वर्गों में बांटा गया है। अगले दौर के मुकाबले भी आईईएस पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में शुक्रवार को खेले जाएंगे। दर्शकों और छात्रों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here