भोपाल के आरव सोनी बने अंडर-11 बैडमिंटन चैंपियन

0

इंदौर में राज्य रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता एकल खिताब, डबल्स में उपविजेता रहे

(NST News) भोपाल. 
भोपाल के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी आरव सोनी ने इंदौर में आयोजित मप्र राज्य रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक अंडर-11 एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपने ही डबल्स जोड़ीदार प्रयान सचान को 23-21, 21-8 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

आरव सोनी उड़ान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास करते हैं और कम उम्र में ही उनका खेल कौशल प्रतियोगिताओं में झलकने लगा है। टूर्नामेंट के डबल्स वर्ग में आरव और प्रयान की जोड़ी ने भी शानदार खेल दिखाया, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें अभिनव आर्य और अद्वैत पाटीदार की जोड़ी के खिलाफ 17-21, 14-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में आरव का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने अपने तेज रिफ्लेक्स, दमदार शॉट्स और एकाग्रता से दर्शकों और कोचों का ध्यान खींचा। यह जीत उनके करियर की दिशा तय करने में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here