नई दिल्ली: पाकिस्तान चैंपियंस का विजयी आगाज़ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे सीजन की शुरुआत पाकिस्तान चैंपियंस ने शानदार जीत के साथ की। शुक्रवार, 18 जुलाई को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड चैंपियंस को 5 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पहला अंक अपने नाम किया। कप्तान मोहम्मद हफीज ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया, वहीं गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को लक्ष्य से दूर रखा। मैच रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन अंत में पाकिस्तान की टीम ने संयम और अनुभव का शानदार परिचय देते हुए मुकाबला अपने नाम किया। पहले सीजन की उपविजेता पाकिस्तान ने दूसरे सीजन की शुरुआत मजबूती से की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार विकेट खोने के बाद भी चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एक छोर से विकेट गिरता रहा दूसरे छोर से कप्तान हफीज ने अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
कप्तान हफीज ने संभाली पारी, जड़ा अहम अर्धशतक
अच्छी शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान चैंपियंस को शुरुआती झटका झेलना पड़ा। टीम ने तेज़ी से रन बनाना शुरू किया था, लेकिन चौथे और पांचवें ओवर में लय बिगड़ गई जब लगातार दो ओवरों में ओपनर शरजील खान और कामरान अकमल पवेलियन लौट गए। इन दो अहम विकेटों के गिरने से पाकिस्तान की रन गति थोड़ी थम गई और टीम दबाव में आ गई। हफीज ने 34 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 54 रन बनाए। हालांकि, जब टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तो वह लियाम प्लंकेट की गेंद पर कैच आउट हो गए। आमिर यामीन और सोहेल तनवीर ने पारी का अच्छे से किया।
आखिरी ओवर में बरसे रन, बना रोमांच चरम पर
आमेर ने 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर में 22 रन बने। ऐसे में पाकिस्तान पहली पारी के अंत में 160/9 के स्कोर तक पहुंच गया। जवाब में फिल मस्टर्ड और एलिस्टर कुक संघर्ष करते। इंग्लैंड काफी मुश्किल स्थिति में था। कुक ने 15 गेंदों में सात रन बनाए, जबकि मस्टर्ड ने एक छोर संभाले रखा। जेम्स विंस भी जल्दी आउट हो गए। इससे इंग्लैंड मुश्किल में पड़ गया। मस्टर्ड ने 51 गेंदों में 58 रन बनाए, लेकिन 16वें ओवर में आउट हो गए।
चौथे विकेट के लिए 48 रन की अहम पार्टनरशिप
इंग्लैंड चैंपियंस की ओर से इयान बेल और इयोन मोर्गन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने संयम और आक्रामकता के मिश्रण से खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 48 रनों की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा और जरूरी रनगति भी प्रदान की, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए एक बार फिर दबाव बना दिया। इंग्लैंड को 7 विकेट हाथ में रहते 12 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी। हालांकि, केवल 24 रन ही बने और पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए रुम्मन रईस, सोहेल तनवीर और आमेर यामीन ने 1-1 विकेट लिए।


