जूनियर बैडमिंटन: आरवराज, काव्य, भव्य, आरोही, मिश्का,अनित्ता, नैवेद्य, मनस्वी क्वार्टर फाइनल में

0

इंदौर। आराध्य भंडारी,अनय कृष्ण बिंजु, जय सोनी, युवराज तिवारी, आरवराज सिंह बग्गा, प्रग्यान सलुजा, भव्य चढोकर और काव्य शर्मा ने इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित राजरतन फाउंडेशन इंदौर जिला जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में 17 वर्ष बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आरोही शुक्ला, मनस्वी अरोरा, तमन्ना सिंधा, तनवी दुबे, माही सिंह, अनेत्ता बिनु, रेनी अग्रवाल और मिश्का गुप्ता ने 17 वर्ष बालिका एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हो रही स्पर्धा में 19वर्ष बालक एकल में ओम पटेल,अनय कृष्ण बिंजु, नैवेद्य तोंड़े, आदित्य बंसल, जय सोनी, भव्य पुरोहित, युवराज तिवारी और काव्य शर्मा क्वार्टर फाइनल में हैं। ओजस्वी भोमिया, अनीत्ता बिनु, मिश्का गुप्ता, नौदिता गुप्ता,अवनि नेकिये, मनस्वी अरोरा और आरोही शुक्ला 19वर्ष बालिका एकल के क्वार्टर फाइनल में आई।17 वर्ष बालक एकल के चौथे दौर में आरवराज सिंह बग्गा ने छठवें क्रम के मेहर आनंद को 15-2,15-11 से हराकर उलटफेर किया।आरवराज ने तीसरे दौर में आराध्य मानसिंघका को15-4,15-8 से हराया, आठवें क्रम के भव्य चढोकर ने चौथे दौर में चंद्रकांत विश्वकर्मा को 15-5,15-7 से और तीसरे दौर में अब्दुल कादिर उज्जैनवाला को 15-5,15-4 से पराजित किया। पहले क्रम के आराध्य भंडारी ने तनिष्क राजपूत को 15-3,15-8 से, दूसरे क्रम के काव्य शर्मा ने प्रणव शर्मा को 15-9,15-11 से, तीसरे क्रम के जय सोनी ने हर्षवर्धन सिंह को 15-3,15-2 से और चौथे क्रम के प्रग्यान सलुजा नेचिरायु गट्टानी को15-6,15-9 से हराया।17 वर्ष बालिका एकल के तीसरे दौर में अनित्ता बिनु ने चौथे क्रम की अर्ना बतरा को 15-10,12-15,15-8 से हराकर उलटफेर किया, दूसरे क्रम की मिश्का गुप्ता ने दिवा चौकसे को 10-15,15-9,15-6 से, एमराल्ड हाइट्स की माही सिंह ने अदिति सुराना को 11-15,15-13,15-14 से हराया, पहले क्रम की आरोही शुक्ला ने अद्वितीया शर्मा को15-4,15-2 से और तीसरे क्रम की तमन्ना सिंधा ने ओमिशा मेहता को 15-14,15-5 से, तनवी दुबे ने अग्रिमा गोगोई को15-4,15-30से, रेनी अग्रवाल ने अवधि गोयल को 15-2,15-3 से और मनस्वी अरोरा ने मुअझामा मुल्ला को 15-11,15-4 से पराजित किया।

19 वर्ष बालक एकल के तीसरे दौर में पहले क्रम के ओम पटेल ने भरत खत्री को 15-2,15-6 से, चौथे क्रम के नैवेद्य तोंड़े ने अदवित टोंग्या को 15-2,15-6से और आदित्य बंसल ने गौतम मूणत को 15-6,15-13 से , भव्य पुरोहित ने आदित्य दुबे को 15-9,15-5 से हराया,19 वर्ष बालिका एकल के दूसरे दौर में में मिश्का गुप्ता ने रोहिणी पाठक को 15-11,15-9 से, अर्ना बतरा ने जया यादव को 15-11,15-10 से, नौदिता गुप्ता ने माही सिंह को 15-3,15-5और दूसरे क्रम की आरोही शुक्ला ने मनस्वी पटेल को 15-5,15-1से पराजित किया।

17 वर्ष बालक युगल में भव्य पुरोहित और प्रणव शर्मा, आराध्य भंडारी और काव्य शर्मा, मेहर आनंद और युवराज तिवारी, अर्णव अग्रवाल और नील जैन,कुश मोटवानी और लव मोटवानी, अर्चित गोयल और सार्थक प्रयोग,अनुष ईनानीऔर तनिष्क राजपूत, आदित्य रामपुरिया और अर्णव पवार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे,17 वर्ष बालिका युगल में मनस्वी अरोरा और मिश्का गुप्ता, रेनी अग्रवाल और तनवी दुबे, गिरिजा जाधव और तमन्ना सिंधा और ध्रुवी बेताला और विति व्यास सेमीफाइनल में आई,17 वर्ष मिश्रित युगल में प्रग्यान सलुजा और रेनी अग्रवाल, आदित्य रामपुरिया और ध्रुवी बेताला, प्रणव शर्मा और तमन्ना सिंधा एवं आराध्य मानसिंघका और आश्वि सोजतिया ने पहले दौर के मैच जीते।

19वर्ष बालिका युगल में आस्था शर्मा और कृति तिवारी और आरोही शुक्ला और नौदिता गुप्ता एवं अवनि नेकिये और ओजस्वी भोमिया सेमीफाइनल में हैं।आज 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से सेमीफाइनल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here