21वी राज्य एस बी आई कराते स्पर्धा रतलाम में

0
रतलाम: भारतीय कराते महासंघ एवं एलेट स्पोर्ट्स के सानिध्य में दिनांक 31 अगस्त को रतलाम में बुद्धेश्वर हॉल में 21वी राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा जिसमें इंदौर भोपाल जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों के कराते खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा का संचालन फिफ्थ डान ब्लैक बेल्ट अमय लश्करी के सानिध्य में आर्यन  बाली एवं चयन भाटी के निर्देशन में आयोजित होगा । विजय खिलाड़ी आगामी होने वाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 21 वी राष्ट्रीय एस के आई एफ स्पर्धा में भाग लेने कन्याकुमारी जाएंगे । स्पर्धा में मुख्य अतिथि मदन सोनी एवं कराते प्रमुख सईद जफर होंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here