एलएनसीटी के खिलाड़ी राष्ट्रीय आइस स्टॉक चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

0

(NST News) भोपाल.  एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के छात्र अब आइस स्टॉक स्पोर्ट्स में भी राज्य का नाम रोशन करने को तैयार हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 27 और 28 जुलाई 2025 को होने वाली बेस्ट ज़ोन आइस स्टॉक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें एलएनसीटी भोपाल के बी.पी.ई.एस. के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।  इस प्रतियोगिता में होशंगाबाद, इंदौर और मंदसौर के खिलाड़ियों के साथ एलएनसीटी के विद्यार्थी भी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।

पुरुष टीम में शामिल हैं: नरेंद्र सिंह राठौड़, कृष्णकांत पटेल, हर्षित जैन, समय तायडे और अली।  महिला टीम में शामिल हैं: हिमांशी माड़वी, रेनू, दीपाली और दुर्गेश्वरी।  मध्यप्रदेश टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे (अध्यक्ष, आइस स्टॉक स्पोर्ट्स मप्र), डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्रो. डॉ. एन.के. थापक, डॉ. अजीत सोनी, डॉ. अशोक कुमार राय, पंकज कुमार जैन, आकाश दुबे, डॉ. रमेश शुक्ला, डॉ. पी.एस. दारा सिंह और महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी हैं।  यह टीम न सिर्फ अपने खेल कौशल से राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी, बल्कि मध्यप्रदेश की युवा खेल प्रतिभा का उत्साह भी देशभर में दिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here