मध्यप्रदेश के अनुभवी एथलेटिक्स कोच को 2025-26 के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दी राष्ट्रीय जिम्मेदारी
(NST News) भोपाल. मध्यप्रदेश के वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच अमित गौतम को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने निगरानी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें 2025-26 के लिए दी गई है। इस समिति का काम पूरे देश में एथलेटिक्स से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखना, खेलों में पारदर्शिता बनाए रखना और किसी भी प्रकार की शिकायतों का समाधान करना होता है। अमित गौतम को यह जिम्मेदारी उनके वर्षों के अनुभव, ईमानदारी और खिलाड़ियों के साथ सकारात्मक जुड़ाव के कारण मिली है। यह सम्मान सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान, सचिव ए. मुरलीधर, निद्जाम के राष्ट्रीय समन्वयक चरण सिंह राठी सहित कई वरिष्ठ खेल अधिकारियों – अनिल श्रीवास्तव, लालता प्रसाद, अजित गिल, पवन शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, धनराज पिल्लई, सुनील शुक्ला आदि ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोच गौतम की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। अमित गौतम का खेलों के प्रति समर्पण और अनुशासन आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बनता जा रहा है।


