WCL: बिन्नी-पठान की विस्फोटक बल्लेबाज़ी से इंडिया चैंपियंस को बड़ी जीत

0

नई दिल्ली: इंडिया चैंपियंस ने मंगलवार, 29 जुलाई को वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह उनकी टूर्नामेंट में पहली जीत रही, जो सही वक्त पर आई। इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 14.1 ओवर में 145 का लक्ष्य हासिल करना था। इंडिया चैंपियंस ने 13.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्टुअर्ट बिन्नी ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा यूसुफ पठान ने बेहतरीन पारी खेली। स्टुअर्ट बिन्नी ने 21 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लाए। यूसुफ पठान ने 7 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। पठान ने विनिंग सिक्स लगाया और अपने बच्चों की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें गले लगा लिया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने जगह बनाई।

धीमी शुरुआत से जूझती इंडिया चैंपियंस टीम

वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। इस स्कोर में कीरोन पोलार्ड की तूफानी पारी ने अहम भूमिका निभाई। जवाब में इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बहुत तेज नहीं हुई। रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 27 रन जोड़े। उथप्पा 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर धवन 18 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन हो गया।

बिन्नी-युवराज की दमदार साझेदारी से संभली पारी

इंडिया चैंपियंस की पारी को तीसरा नुकसान 6.3 ओवर में 50 के स्कोर पर हुआ। गुरकीरत सिंह मान केवल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। सुरेश रैना 7 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया चैंपियंस का स्कोर 7.1 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन हो गया। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी और युवराज सिंह के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। युवराज 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। तब इंडिया चैंपियंस का स्कोर 11.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन हो गया। इसके बाद यूसुफ पठान क्रीज पर आए और बेहतरीन बल्लेबाजी की। वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए ड्वेन स्मिथ और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए। शेल्डन कोट्रल ने 1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here