WCL: सेमीफाइनल की राह आसान नहीं, 146 का लक्ष्य समय पर पाना जरूरी

0

नई दिल्ली: इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का आखिरी लीग मुकाबला बेहद अहम है। यह मैच सेमीफाइनल की दौड़ को प्रभावित कर सकता है। दोनों टीमों के लिए यह एक करो या मरो की स्थिति जैसी है। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 14.1 ओवर में 145 रन बनाने होंगे। ऐसा करने पर वह सेमीफाइनल में होगी। सेमीफाइनल में 3 टीमें पहले से पहुंच गई हैं।

पाकिस्तान चैंपियंस पहले, साउथ अफ्रीका चैंपियंस दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस तीसरे नंबर पर हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इंग्लैंड चैंपियंस 3 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। उसका रन रेट -0.809 है। वेस्टइंडीज चैंपियंस के -1.974 रन रेट है। उसके 2 अंक हैं। वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत है। इंडिया चैंपियंस से हारने पर वह अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच जाएगा।

लगातार हार से जूझ रही है इंडिया चैंपियंस टीम

इंडिया चैंपियंस का नेट रनरेट -1.852 है और टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के कारण उसके खाते में केवल 1 अंक है। ऐसे में अगर वह वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 145 रन के लक्ष्य को 14.1 ओवर में हासिल कर लेती है तो उसका रन रेट इंग्लैंड चैंपियंस से अच्छा हो जाएगा। वह सेमीफाइनल में होगा।

वेस्टइंडीज चैंपियंस की पारी

वेस्टइंडीज चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 43 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद किरोन पोलार्ड ने जिम्मेदारी संभालते हुए 43 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी के दमपर क्रिस गेल की टीम 144 रन तक पहुंच पाई। 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। ड्वेन स्मिथ ने 20 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस के लिए पीयूष चावला ने 3 विकेट लिए। वरुण आरोन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2-2 विकेट लिए पीयूष नेगी को 1 विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here