10वीं एमपी स्टेट रैंकिंग स्नूकर चैंपियनशिप का दूसरा चरण 3 अगस्त से

0

नेहरू स्टेडियम स्थित एमपी बिलियर्ड्स एकेडमी में होंगे मुकाबले

(NST News) भोपाल। मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10वीं सिक्स रेड एमपी स्टेट रैंकिंग स्नूकर चैंपियनशिप 2025 का दूसरा चरण 3 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भोपाल के नेहरू स्टेडियम स्थित मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एकेडमी में खेली जाएगी।  एसोसिएशन के चेयरमैन श्री भोलू मेहता ने बताया कि पहले लेग में प्रदेशभर के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था और अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे लेग में भी प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 1 अगस्त तक चीफ रैफरी सुजीत गेहलोत से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here