अरविंदो स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 4 अगस्त से

0

( Nst news) भोपाल। जिला शिक्षा विभाग द्वारा अरबिंदो स्कूल, तुलसी नगर, भोपाल में अंडर 14,अंडर 17 एवं अंडर-19 बालक- बालिका वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए सभी तरह की तैयारी कर ली गई।

अरविंदो स्कूल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट पिछले 10 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।यह टूर्नामेंट छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में कराई जा रही है।अंडर-14 (बालक-बालिका) 4 अगस्त। अंडर-17 (बालक-बालिका) 5 अगस्त।अंडर-19 (बालक-बालिका): 6 अगस्त।प्रत्येक वर्ग के लिए एक-एक दिन निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यकता हुई तो विद्यालय द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय से दो अतिरिक्त दिन की अनुमति भी ली जा सकती है।

अरविंदो स्कूल के स्पोर्टस Hod विजय शाह ने बताया कि सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति से होते हैं और प्रत्येक मैच 15-15 अंकों का खेला जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का ग्राउंड बारिश के बाद 15 मिनट के भीतर खेलने योग्य हो जाता है, जिससे टूर्नामेंट में मौसम की बाधा नहीं आती। मैदान में उचित जल निकासी व्यवस्था होने से कीचड़ नहीं होता और खिलाड़ी सुरक्षित ढंग से खेल सकते हैं।विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था (लाइट्स) भी उपलब्ध है, जिससे मैचों को शाम 8 बजे तक भी आयोजित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here