अंग्रेजों के बाद अब कंगारुओं की बारी, वैभव फिर एक्शन में, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया U-19 टीम घोषित

0

नई दिल्ली: इंडिया अंडर-19 टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी। इस दौरे में टीम 3 वनडे और 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर चयन समिति ने बुधवार (30 जुलाई) को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। 4 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। आयुष म्हात्रे को इस दौरे पर भी टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। 14 साल वैभव सूर्यवंशी ने खूब वाहवाही लूटी थी। वैभव से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा इंग्लैंड दौर पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले विहान मलहोत्रा को उपकप्तान बनाया हया है। बतौर विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू और हरवंश सिंह टीम में हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी
युधाजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बुग्गा।
इंडिया मेंस अंडर-19 टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
क्र.सं. दिनांक (से) दिनांक (तक) मैच वेन्यू
1 रविवार 21 सितंबर एक दिन 1 नॉर्थ
2 बुधवार 24 सितंबर एक दिन 2 नॉर्थ
3 शुक्रवार 26 सितंबर एक दिन 3 नॉर्थ
4 मंगलवार 30 सितंबर शुक्रवार 3 अक्टूबर मल्टी डे 1 नॉर्थ
5 मंगलवार 07 अक्टूबर शुक्रवार 10 अक्टूबर मल्टी डे 2 मकाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here