बारिश और इंग्लैंड की गेंदबाजी से हिली भारतीय पारी, नायर की फिफ्टी ने दी उम्मीद

0

द ओवल. ओवल में खेले जा रहे  पांचवें टेस्ट के पहले दिन बारिश और इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों ने भारत की पारी को काफी हद तक झकझोर दिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की, लेकिन चौथे ओवर में ही यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। राहुल और साई सुदर्शन ने थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन राहुल भी वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद गिल और साई के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन गिल रन आउट हो गए। बारिश के चलते खेल दो बार रुका और भारत की पारी लड़खड़ा गई।

मध्य सत्र में विकेटों की झड़ी, टंग और ऐटकिंसन का कहर
बारिश के बाद खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने पूरी तरह से दबाव बना लिया। जॉश टंग ने साई सुदर्शन और फिर ऊपर भेजे गए रवींद्र जाडेजा को आउट किया। इसके बाद जुरेल भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और ऐटकिंसन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इस समय तक भारत 153 पर छह विकेट गंवा चुका था। करुण नायर को एक ही ओवर में दो जीवनदान मिले जिससे उन्होंने पारी को संभाले रखा।

नायर और वॉशिंगटन ने भारत को 200 के पार पहुंचाया
दिन के अंतिम सत्र में करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर ने भारत की पारी को संभाला। नायर ने संयम से खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और वॉशिंगटन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। भारत ने दिन का अंत 204/6 के स्कोर पर किया, जिसमें अंतिम सत्र में उन्होंने 119 रन बनाए। अब दूसरे दिन यह जोड़ी भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here