IND vs ENG: सिराज का इंग्लैंड में जलवा: 1113 गेंदों में बना डाले विकेटों का साम्राज्य

0

नई दिल्ली : शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा बेहद सफल रहा। भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया, जो विदेशी सरजमीं पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने जहां दमदार प्रदर्शन कर इंग्लिश गेंदबाजों की परीक्षा ली, वहीं गेंदबाजों ने भी मौके पर मार करते हुए इंग्लैंड के घमंड को चकनाचूर कर दिया। गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने जुझारूपन और टीम वर्क की मिसाल पेश की। शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे और उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता तो वहीं मोहम्मद सिराज इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे। यानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही टॉप पर भारतीय खिलाड़ी ही रहे। इस टेस्ट सीरीज का सबसे रोमांचक मैच ओवल टेस्ट यानी 5वां टेस्ट मैच रहा जिसमें टीम इंडिया को 6 रन से जीत मिली।

सराज की दमदार गेंदबाज़ी: 185.3 ओवर की मेहनत!

ओवल टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से कमाल कर दिखाया। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में और भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 बल्लेबाज़ों को पवेलियन लौटाया। कुल 9 विकेट लेकर सिराज ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और इस मुकाबले के नायक बनकर उभरे। उनके लगातार लाइन-लेंथ पर नियंत्रण और आक्रामक तेवरों ने विपक्षी बल्लेबाज़ों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। ओवरऑल अगर इस टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो सिराज ने भारत के लिए सभी मैच खेले और बिना थके, बिना हार माने विरोधियों से लड़ते नजर आए। सिराज इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले बॉलर रहे और 5 मैचों में उन्होंने 185.3 ओवर फेंके। इतने ओवर अन्य किसी भी गेंदबाज ने नहीं फेंके।

राज का दम: 1113 गेंदों में 23 शिकार

सिराज ने इस टेस्ट सीरीज़ में कुल 1113 गेंदें फेंकते हुए 23 विकेट अपने नाम किए। वह पूरे सीरीज़ में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनकर उभरे। इस दौरान उन्होंने 26 ओवर मेडन फेंके और 746 रन दिए। उनका औसत 32.43 का रहा जबकि इकानॉमी रेट 4.02 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट रहा जबकि उन्होंने 5 विकेट हॉल 2 बार जबकि 4 विकेट हॉल एक बार लिया। उन्होंने इस सीरीज के दौरान दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here