कोपल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 12 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के रिले रेस में भोपाल, जबलपुर, सागर, रतलाम के खिलाड़ियों ने दिखाई दम
(NST News) भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में कोपल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-12 बॉयज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन 4×100 मीटर रिले रेस के रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल ने पहला, क्राइस्ट चर्च स्कूल जबलपुर ने दूसरा और डीपीएस ग्वालियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 रिले में सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर प्रथम, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी रतलाम द्वितीय और सेंट गेब्रियल स्कूल जबलपुर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 रिले में क्राइस्ट चर्च स्कूल जबलपुर ने स्वर्ण पदक जीता, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल ने रजत और सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अंडर-14 वर्ग से आदित्य बिड़ला स्कूल नागदा उज्जैन, अंडर-17 में बार्डस्ले स्कूल कटनी और अंडर-19 में दिल्ली कॉलेज इंदौर के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब क्राइस्ट चर्च स्कूल जबलपुर को प्रदान किया गया। समापन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पार्षद प्रियंका मिश्रा, स्वामी विवेकानंद कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर गौरव भगत, डायरेक्टर डॉ. राकेश विश्वकर्मा एवं प्रिंसिपल अमिता मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर सागर रायकवार, सीबीएसई ऑब्जर्वर जोंसी कोसी, तकनीकी डेलीगेट राहुल पाल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी कपिल केवट, सूरज बगजाई एवं राजेंद्र विजयवर्गीय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


