भोपाल जिला शालेय खो-खो प्रतियोगिता में कार्मल व सेंट जोसेफ की छात्राओं का जलवा

0

अलग-अलग आयु वर्ग में जीते फाइनल, बालकों की स्पर्धाएं कल

(NST News) भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल में चल रही भोपाल जिला शालेय खो-खो प्रतियोगिता में मंगलवार को बालिकाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कार्मल कान्वेंट भेल और सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में जीत दर्ज की। 14 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में कार्मल कान्वेंट भेल की टीम ने श्रमोदय विद्यालय को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले में सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स की बालिकाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए कार्मल कान्वेंट भेल को हराया। इसके अलावा 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में कार्मल कान्वेंट भेल ने सेंट जोसेफ को-एड कोलार को मात दी। इस दौरान बालकों के 14 वर्ष आयु वर्ग के भी कुछ मुकाबले संपन्न हुए। वहीं शुक्रवार को बालकों के 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे। खेल के इस आयोजन में शालेय शिक्षा विभाग के वरिष्ठ खेल शिक्षक डी. इस. धुर्वे ने प्रतियोगिता प्रभारी अजीत पाल गिल और आर.के. शर्मा के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here