(NST News) भोपाल. बॉनीफाई स्कूल भोपाल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 में एम.जी.एम. स्कूल भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया, जिनमें मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी शामिल थे। एम.जी.एम. स्कूल की टीम ने अपने कोच अनुपम सिंह तोमर के मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय, टीमवर्क और रणनीति का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने इंजीनियरिंग ऑर्थोडॉक्स स्कूल भोपाल को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। हालांकि फ़ाइनल में हार के बावजूद टीम ने प्रतियोगिता का द्वितीय स्थान अपने नाम किया।टीम के कप्तान कृष्णा वर्मा समेत सभी खिलाड़ियों – आर्यन, वैभव, ऋषभ, पवन, अम्बुजेश, हर्ष, रौनक, मणित, आरुष, गौरव और कार्तिकेय – ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया।


