23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंदौर जिला सीनियर बैडमिंटन टीम को किट प्रदान की गई

इंदौर: इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन ने 63वीं अंतर जिला और 78 वीं मप्र राज्य सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली इंदौर जिला बैडमिंटन टीम को किट और यात्रा भत्ता प्रदान किया, नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हुए औपचारिक कार्यक्रम में इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष डा अनिल भंडारीऔर सह सचिव धर्मेश यशलहा, मनीष त्रिवेदी और प्रशिक्षक गौरव नमन सिंह मौजूद थे, मप्र राज्य सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा भोपाल में 11 से 17 अगस्त तक होगी, इंदौर जिला टीम पिछले साल मिश्रित टीम अंतर जिला स्पर्धा में उपविजेता रही है

इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर पी सिंह नैयर ने बताया कि 63वीं अंतर जिला मिश्रित टीम स्पर्धा 11और 12 अगस्त को होगी, इंदौर जिला टीम का नेतृत्व अनिकेत परदेशी करेंगे,78 वीं खुली मप्र राज्य सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में 11 से 14 अगस्त तक योग्यता चक्र मुकाबले और 15 से 17 अगस्त तक मुख्य चक्र के मुकाबले होंगे, खुली स्पर्धा के लिए इंदौर टीम में स्वाति सोलंकी, आध्या जैन और अनुष्का शाहपुरकर आदि भी इंदौर से खेलेगे, पिछले दिनों उज्जैन में हुई मप्र राज्य जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में इंदौर के नैवेद्य तोंड़े ने 19वर्ष बालक एकल खिताब जीता हैं, कृति तिवारी ने ओम पटेल के साथ मिश्रित युगल और आस्था शर्मा के साथ बालिका युगल खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की, अनुष्का शाहपुरकर 19वर्ष बालिका एकल और मिश्रित युगल में उपविजेता रही, भव्य पुरोहित 19वर्ष बालक युगल में उपविजेता रहे ,नौदिता गुप्ता और आरोही शुक्ला 19वर्ष बालिका युगल उपविजेता रही है, अंतर जिला मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए इंदौर जिला सीनियर टीम हैं-अनिकेत परदेशी(कप्तान), भव्य पुरोहित, युवराज तिवारी, वत्सल सोमण, ओजस्वी भोमिया,आरोही शुक्ला, आस्टेन नथानैल, अतिरिक्त -ओम पटेल और धीमाहि चौहान, प्रशिक्षक -गौरव नमन सिंह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles