ऑस्ट्रेलिया की लगातार 9वीं T20 जीत, साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

0

डार्विन. डार्विन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार 9वीं टी-20 जीत है। इस मैदान पर पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया और 18 साल बाद यहां किसी इंटरनेशनल मुकाबले की वापसी हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हुई। टीम ने 75 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टिम डेविड ने शानदार पारी खेलते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने 52 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे। साउथ अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका ने 4 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन ही बना सकी। रायन रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड और बेन ड्वार्शिस ने 3-3 विकेट झटके, जबकि एडम जम्पा ने 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 11 महीनों से टी-20 में अजेय है। उसे आखिरी हार 13 सितंबर 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी, जिसके बाद टीम ने लगातार 9 मुकाबले जीत लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here