बीसीसीआई और एमपीसीए पैनल अंपायर्स देंगे प्रशिक्षण, 21 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
(NST News) भोपाल. भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने भोपाल संभाग और विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ जिलों के प्रतिभाशाली अंपायर और स्कोर्स के लिए सेमिनार और परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बीडीसीए अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इच्छुक प्रतिभागी 21 अगस्त तक बीडीसीए ऑफिस, E-4/146 अरेरा कॉलोनी, भोपाल में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे के बीच पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए धर्मेंद्र साहू (मो. 7415396797) से फॉर्म लेकर भरना होगा। पहला चरण 23 और 24 अगस्त को बीडीसीए ऑफिस में होगा, जबकि दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। सेमिनार बीसीसीआई और एमपीसीए पैनल अंपायर्स द्वारा लिया जाएगा, जिसमें अंपायरिंग और स्कोरिंग के नियम, तकनीक और व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। इसके बाद परीक्षा होगी और सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। बीडीसीए प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम नए और अनुभवी अंपायर व स्कोर्स दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा और स्थानीय क्रिकेट की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर देगा।

