23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Asia Cup 2025: टीम इंडिया इन दो खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी, टी20 में यह टूर्नामेंट दो बार हो चुका है

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की तैयारियां और तेज हो गई हैं। अगले सप्ताह से टीमों का ऐलान भी शुरू हो जाएगा। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलेंगे। हालांकि, भारतीय टीम इस बार अपने दो प्रमुख स्टार खिलाड़ियों को मिस करेगी। यह खिलाड़ी हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, जो पहली बार टी20 एशिया कप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

टी20 फॉर्मेट में अब तक दो बार खेला गया एशिया कप

दरअसल, यह पहले से ही तय है कि एशिया कप किस फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप होना होता है, उसी फॉर्मेट में एशिया कप आयोजित किया जाता है। अगले साल, यानी 2026 में, टी20 वर्ल्ड कप है, इसलिए एशिया कप भी इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप का इतिहास लंबा है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट अब तक केवल दो बार ही आयोजित किया गया है।

टी20 एशिया कप में विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे अधिक रन

साल 2016 में पहली बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया था, इसके बाद 2022 में भी इस फॉर्मेट में टूर्नामेंट आयोजित हुआ। अब तीसरी बार टी20 एशिया कप होने जा रहा है। साल 2016 हो या 2022, दोनों ही बार विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आए थे। टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है। इन दो सीजन में कोहली ने इतने रन बनाए कि उनके आसपास कोई और बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब भी नहीं पहुंच पाया।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में हिस्सा नहीं लेते

साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद ये दोनों खिलाड़ी केवल आईपीएल में ही खेल रहे हैं। यानी, यह पहली बार होगा जब टी20 फॉर्मेट में एशिया कप होगा और विराट कोहली व रोहित शर्मा इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में युवा और नए खिलाड़ियों के लिए यह मौका होगा कि वे बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब दिलाएं और अपनी जगह भारतीय टीम में मजबूत करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles