एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम का मुकाबलों का समय, जगह और विरोधी टीमों का शेड्यूल

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से पहले जहां एक ओर टीम इंडिया आराम कर रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम लगातार मुकाबले खेल रही है और मैदान में है। अभी हाल ही में पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा खत्म हो गया है, उसके बाद अब टीम शारजाह जाने वाली है, जहां तीन देशों की सीरीज खेली जानी है। चलिए आपको बताते है कि पाकिस्तानी टीम अ​ब कब और कहां मैदान पर उतरेगी।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और UAE के बीच रोमांचक मुकाबला

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एशिया कप की तैयारी के लिए तीन देशों की सीरीज खेलेगी, जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और UAE की टीमें शामिल होंगी। चूंकि ये सभी टीमें एशिया कप में भी हिस्सा लेंगी, इसलिए इस सीरीज को मिनी एशिया कप कहा जा सकता है। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 अगस्त को होगी, जब पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आएगा। इसके अगले दिन, 30 अगस्त को पाकिस्तान और UAE की टीमें आमने-सामने होंगी।

एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मैच 12 सितंबर को

पाकिस्तानी टीम इसके बाद 2 सितंबर को फिर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेलती नजर आएगी और 4 सितंबर को UAE से मुकाबला खेलेगी। इसके साथ ही यह तीन देशों की सीरीज समाप्त हो जाएगी। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, लेकिन पाकिस्तान को अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलना है। असली धमाका 14 सितंबर को होगा, जब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच एशिया कप का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला माना जाता है।

पाकिस्तानी टीम को शारजाह में खेलने का फायदा मिल सकता है

एशिया कप से पहले पाकिस्तान जो सीरीज खेलेगी, वह शारजाह में आयोजित होगी। हालांकि दुबई और शारजाह में दूरी थोड़ी है, लेकिन इससे टीम को वहां खेलने की आदत बनने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान की टीम पिच की परिस्थितियों और मौसम के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करेगी। अब देखना यह होगा कि लगातार खेलने का यह अभ्यास एशिया कप में टीम के लिए फायदा लाएगा या फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here