नई दिल्ली. अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 16 टीमें तय हो गई हैं। अमेरिका ने क्वालीफायर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम टीम के रूप में जगह बनाई। टूर्नामेंट का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। अमेरिकी टीम के कप्तान विकेटकीपर-बल्लेबाज अर्जुन महेश हैं। टीम ने डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में कनाडा, अर्जेंटीना और बरमूडा को हराकर टिकट पक्का किया। अमेरिका ने कनाडा को 65 रन से, बरमूडा को 204 रन से और अर्जेंटीना को 9 विकेट से हराया। बरमूडा के खिलाफ डकवर्थ-लुईस नियम से सात विकेट की जीत भी मिली। इससे पहले टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका 2024 वर्ल्ड कप की टॉप-10 टीमें और मेजबान जिम्बाब्वे सीधे क्वालीफाई कर चुकी थीं। बाकी टीमें क्षेत्रीय क्वालीफायर से चुनी गईं।


