आईसेक्ट स्मैशर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

0

(NST News) भोपाल. भोपाल में चल रही भोपाल बैडमिंटन लीग 2025 में आईसेक्ट स्मैशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में गीत गोविंद निंजास को 5-2 से हराया। इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाने पर जगदीश कुमार मेघानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच आईसेक्ट स्मैशर्स और ग्लोबल अवेंजर्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। कड़ी टक्कर के बाद आईसेक्ट स्मैशर्स ने 4-3 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अरुण भाटिया और विक्रांत श्रीवास्तव मैन ऑफ द मैच रहे। टीम के ओनर और आईसेक्ट ग्रुप के सीईओ डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

टीम की कप्तानी विजेंद्र सिंह निकुम कर रहे हैं और कोच की जिम्मेदारी आशीष अर्गल निभा रहे हैं। टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें निशांत, सचिन रावत, सौरभ चक्रवर्ती, मलय कुमार डे, हबीब हुसैन, चन्द्रशेखर अग्रवाल, जितेंद्र बागरे, शैलेन्द्र सिन्हा, तपस सिंह, कृष्ण मरनावरे, अभिमन्यु चोपड़ा और विनीत कुमार जैसे नाम शामिल हैं। अब टीम अपना अगला मुकाबला सुरेंद्र सूरमाज के खिलाफ खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here