(NST News) भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में नाइन मसाला स्ट्रीट पर मध्य प्रदेश शूटिंगबॉल संगठन की आम सभा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खेल प्रमोटर राधेश्याम भार्गव ने की। कार्यक्रम में शूटिंगबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बघेल, मध्य प्रदेश शूटिंगबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनेन्द्र प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश तिवारी, नारायण ठाकुर, विक्रम अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी हेमलता छतवानी और कई राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे। सभा में खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने खेल को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार रखे। इसी दौरान फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बघेल की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश शूटिंगबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित सिंह को भोपाल शूटिंगबॉल संघ का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार जोशी, आर.के. मुकाती, राजू मग्वाने, राज शर्मा, शशांक भारद्वाज, अलीम शेख और मोहसिन लाला सहित अन्य खिलाड़ियों ने रोहित सिंह को बधाई दी और उनके नेतृत्व में खेल के और आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।


