नई दिल्ली: भारत में घरेलू क्रिकेट का नया सीजन दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, जिसका आगाज 28 अगस्त से होगा। पिछले सीजन यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इस बार टूर्नामेंट ज़ोनल फॉर्मेट में वापसी करेगा और नॉक आउट चरण भी फिर से शामिल होगा।
दलीप ट्रॉफी 2025 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन शामिल हैं। पिछले जोनल सीजन (2023) का फाइनल साउथ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया था, इसलिए ये दोनों टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। बाकी की चार टीमें क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी, जिसमें हारने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी और जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
दलीप ट्रॉफी 2025 के सभी मुकाबले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड दौरे पर शामिल होने वाले यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचते हुए नजर आएंगे।
दलीप ट्रॉफी 2025 का फुल शेड्यूल:
क्वार्टरफाइनल 1: 28-31 अगस्त: नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन
क्वार्टरफाइनल 2: 28-31 अगस्त: सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन
सेमीफाइनल 1: 4-7 सितंबर: साउथ जोन बनाम विजेता क्वार्टर फाइनल-1
सेमीफ़ाइनल 2: 4-7 सितंबर: वेस्ट जोन बनाम विजेता क्वार्टर फाइनल-2
फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का स्क्वाड:
ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन और मोहम्मद शमी
स्टैंडबाय: वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी और राहुल सिंह।
साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निज़ार, नारायण जगदीसन, त्रिपुराना विजय, आर साई किशोर, तनय त्यागराजन, विजयकुमार वैश्यक, निधिश एमडी, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर।
स्टैंडबाय: मोहित रेडकर, आर स्मरण, अंकित शर्मा, एडेन एप्पल टॉम, आंद्रे
वेस्ट जोन: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मंद्रसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे, अर्जन नागवासवाला।
स्टैंडबाय: महेश पिठिया, शिवालिक शमा, मुकेश चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, चिंतन गाजा, उर्विल पटेल, मुशीर खान)
नॉर्थ जोन: शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, यश धुल, अंकित कलसी, निशांत संधू, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, कन्हैया वधावन।
स्टैंडबाय: शुभम अरोड़ा (विकेटकीपर), जसकरनवीर सिंह पॉल, रवि चौहान, आबिद मुश्ताक, निशंक बिड़ला, उमर नजीर, दिवेश शर्मा)
सेंट्रल जोन: ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), रजत पाटीदार, आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद।
स्टैंडबाई: माधव कौशिक, यश ठाकुर, युवराज चौधरी, महिपाल लोमरोर, कुलदीप सेन, उपेन्द्र यादव)
ईस्ट जोन: जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), आकाश कुमार चौधरी, तेची डोरिया, युमनुम कर्णजीत, सेडेझली रुपेरो, आशीष थापा, हेम बहादुर छेत्री, जेहू एंडरसन, अर्पित सुभाष भटेवरा, फिरोजम जोतिन सिंह, पालजोर तमांग, अंकुर मलिक, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, आर्यन बोराह, लामाबम अजय सिंह।
स्टैंडबाय: कामशा यांगफो, राजकुमार रेक्स सिंह, बॉबी ज़ोथानसंगा, दिप्पू संगमा, पुखरुंबम प्रफुल्लमणि सिंह, ली योंग लेप्चा, इमलीवती लेम्तुर)


