मुंबई। एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को पुनः सोप गई है .चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोलब) सचिव देवजीत सैकिया के साथ बैठक कर टीम की घोषणा की. टी20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में शुभमन गिल को उपकप्तानी सौंपी गई है.
एशिया कप के लिए टीम
सूर्यकुमार यादव ( कैप्टन), शुभमन गिल उप कप्तान, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती , अर्शदीप सिंह , कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह।
एशिया कप में भारत का शेड्यूल
एशिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट 9 सितंबर से होना है. वहीं मुकाबला 28 सितंबर को निर्धारित है. टी20 फॉर्मेट में हो रहा एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा. भारतीय टीम को एशिया कप में ग्रुप-ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान की टीमें हैं. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को दुबई में यूएई से खेलेगी. फिर उसका अगला मैच 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान से है.
भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान से खेलेगी. एशिया कप में दोनों ग्रुप से टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमें सुपर-4 स्टेज में पहुंचेंगी. फिर सुपर-4 स्टेज की टॉप-2 टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम ने आखिरी बार कोई टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. यह सीरीज इसी साल जनवरी से फरवरी के बीच खेली गई थी. टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 सीरीज अपने घर में खेली थी.


