ICC Ranking: तीक्ष्णा-कुलदीप का फॉर्म सुस्त, साउथ अफ्रीका का गेंदबाज बना नंबर-1, गिल-अभिषेक चमके

0

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (20 अगस्त) को ताजा रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे में 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 1-0 की बढ़त दिलाने वाले केशव महाराज वनडे क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन गए। वहीं, श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा और भारत के स्पिनर कुलदीप यादव 1-1 पायदान नीचे खिसक गए। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल शीर्ष पर बने हुए हैं। टी20 बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर 1 हैं और तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में जो रूट शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर 1 हैं। टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी पहले नंबर पर हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस की तूफ़ानी पारी

केशव महाराज पहली बार नवंबर 2023 में वनडे में नंबर 1 गेंदबाज बने थे, जब उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह ली थी। तब से वह लगातार टॉप-5 में बने हुए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौ पायदान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जडेजा की उपलब्धि, नंबर-1 ऑलराउंडर बने

टेस्ट क्रिकेट में रविंद्र जडेजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, जबकि बांग्लादेश के महदी हसन मिराज दूसरे और बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर हैं। वनडे में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई पहले नंबर पर हैं, मोहम्मद नबी दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। टी20 में हार्दिक पंड्या नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी दूसरे और मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर हैं।

भारत के बल्लेबाजों का कमाल, टेस्ट टॉप-10 में दो खिलाड़ी

टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के 2 बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। यशस्वी जायसवाल 5वें और ऋषभ पंत 8वें नंबर पर हैं। शुभमन गिल 13वें नंबर पर हैं। रविंद्र जडेजा 32 और केएल राहुल 40 वें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here