बुची बाबू टूर्नामेंट: मुंबई ने तमिलनाडु को 266 रन का लक्ष्य दिया, मुशीर-म्हात्रे और सरफराज का बल्ला खामोश

0

नई दिल्ली: बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 में मुंबई की टीम ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ एकादश के खिलाफ बुधवार (20 अगस्त) को दूसरी पारी में 178 रन बनाए और टीम ने 265 रन की बढ़त हासिल की। तमिलनाडु को 266 रन का लक्ष्य मिला। मुंबई के कप्तान आयुष म्हात्रे और मुशीर खान दोनों दूसरी पारी में सफल नहीं हो सके, जबकि पहली पारी में शतक जड़ने वाले सरफराज खान अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो मुशीर खान 9, आयुष म्हात्रे 13,सुवेद पारकर ने 40 और हर्ष अघव ने 27 रन बनाए। आकाश आनंद खाता नहीं खेल पाए। आकाश पारकर ने 10, सरफराज खान ने 36 और हिमांशु सिंह ने 27 रन बनाए। श्रेयस गुरव, 4 और सेलवेस्टर डिसूजा खाता नहीं खोल पाए।

सिद्धार्थ एम की तूफ़ानी पारी, 5 विकेट झटके

तमिलनाडु क्रिकेट संघ एकादश के लिए सिद्धार्थ एम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। उन्होंने आयुष म्हात्रे, सुवेद पारकर, आकाश पारकर, सरफराज खान और हिमांशु सिंह के विकेट चटकाए। शाहरुख खान एम ने 3 विकेट लिए, जिसमें सुवेद पारकर, हर्ष अघव और आकाश आनंद शामिल हैं। सोनू यादव और लोकेश राज टीडी ने 1-1 विकेट लिए; सोनू ने आयुष म्हात्रे का विकेट लिया, जबकि लोकेश ने श्रेयस गुरव को पवेलियन भेजा।

तुषार रहेजा की धमाकेदार पारी, शतक पूरा

मुंबई के 412 रन के जवाब में तमिलनाडु क्रिकेट संघ एकादश ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 325 रन बनाए, जिससे मुंबई को 93 रन की बढ़त मिली। तमिलनाडु की ओर से तुषार रहेजा ने 137 और अतिश एसआर ने 67 रन बनाए। मुंबई के लिए मुशीर खान ने 3 विकेट लेकर टीम को संभाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here