मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य भेंट

0

(NST News) भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में टीम इंडिया के क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने पत्नी के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर अय्यर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इंदौर निवासी क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने मुख्यमंत्री को अपने खेल से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उनसे इंदौर में क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों की संभावनाओं को लेकर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेंकटेश अय्यर को अब तक के शानदार क्रिकेट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here