Sinquefield Cup: विश्व चैंपियन गुकेश डुडा के खिलाफ हार से बचे, प्रज्ञानंद ने लाग्रेव के खिलाफ खेली ड्रॉ

0

नई दिल्ली: विश्व चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश सिनक्यूफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट में पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के खिलाफ हार से बचे और उन्हें अंक साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, पांचवें दौर में एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के खिलाफ ड्रॉ खेला। दिलचस्प बात यह रही कि पांचवें दौर के सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।

अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने 3.5 अंक के साथ अकेली बढ़त बना ली है। उन्होंने हमवतन वेसली सो के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे मुकाबलों में अमेरिका के सैमुअल सेवियान ने उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ड्रॉ खेला, जबकि लेवोन आरोनियन और फ्रांस के अलीरजा फिरोजा का मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। इस स्थिति में आर. प्रज्ञानंद दूसरे और आरोनियन तीसरे स्थान पर हैं, जबकि गुकेश, फिरोजा, वेसली, सेवियान और वाचियेर लाग्रेव 2.5 अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर बने हुए हैं। ग्रैंड शतरंज टूर से शीर्ष चार खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here