द्वितीय यूटीटी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस, भोपाल और इंदौर के खिलाड़ियों का दबदबा

0

(NST News) भोपाल.   टीटी नगर स्टेडियम में चल रही द्वितीय यू.टी.टी राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में शुक्रवार को खेले गए मैचों में भोपाल और इंदौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भोपाल के शिवम्, संतोष, शिव, सूर्यांश, हर्षित और खुशी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में जगह बनाई। वहीं इंदौर के वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया और अगले दौर में प्रवेश किया।  स्पर्धा का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन की उपाध्यक्ष रिंकु आचार्य, मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रमोद सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विक्रम अवॉर्डी जयेश आचार्य, एडवाइजर नरेंद्र कौशिक और भोपाल टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक (बंटी) ने किया।

स्पर्धा सचिव साबिर अली ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 600 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन से ही खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी से माहौल खासा रोमांचक रहा। अब सभी की नजरें अगले दौर के मुकाबलों पर टिकी हैं, जिनमें और भी कड़े संघर्ष देखने को मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here